uttarkashi-आशा कार्यकत्री सम्मेलन में बेहतरीन कार्य करने वाली जनपद की आशा कार्यकत्रियों को राज्यमंत्री राजकुमार ने किया सम्मानित
उत्तरकाशी।।। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगाव में आयोजित जनपद स्तरीय आशा कार्यकत्री सम्मेलन में बेहतरीन कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों को राज्यमंत्री राजकुमार ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। राज्य मंत्री ने आशा कार्यकत्रियों, आशा फैसिलिटेटर, और आशा कोर्डिनेटर को प्रशस्ति पत्र और चेक दे कर सम्मानित किया।आशा कार्यकत्रियों में चिन्यालीसौड़ की कविता को प्रथम, पुरोला ब्लॉक की कविता चौहान,को द्वितीय और नौगाँव ब्लॉक की सुराजी को तृतीय पुरुस्कार दिया गया। आशा फैसिलिटेटर में डुंडा ब्लॉक की शोभा प्रथम, भटवाडी ब्लॉक की संगीता द्वितीय और मोरी ब्लॉक की सरोज डोभाल को तृतीय पुरुस्कार दिया गया। आशा कोर्डिनेटर में भटवाड़ी ब्लॉक की रंजिता को प्रथम पुरुस्कार दिया गया।वहीं इस अवसर पर आशा कार्यकत्रियों ने 18000 प्रतिमाह मानदेय दिए जाने के साथ सरकारी कर्मचारियों की भांति सुविधा दिए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की।
इस अवसर पर बागवानी विकास परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री राजकुमार ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यकत्रियों की अहम भूमिका होती है और यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करती है।राज्यमंत्री राजकुमार ने आशा कार्यकर्त्रियों को यह अस्वस्थ करवाया कि आशाओं की जो भी मांगे हैं वह जायज है।तथा आशा कार्यकत्रियों की मांगों को लेकर मैं स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्यमंत्री से वार्ता कर आशा कार्यकत्रियों की मांगों को पूरा करवाने प्रयास करूंगा।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.