उत्तरकाशी-बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर ग्रामीणों ने उठाये सवाल, सुरक्षा निर्माण कार्यों में अनियमिता का लगाया आरोप - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Sunday, December 3, 2023

उत्तरकाशी-बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर ग्रामीणों ने उठाये सवाल, सुरक्षा निर्माण कार्यों में अनियमिता का लगाया आरोप

उत्तरकाशी-बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर ग्रामीणों ने उठाये सवाल, सुरक्षा निर्माण कार्यों में अनियमिता का लगाया आरोप



उत्तरकाशी।। जनपद मुख्यालय के नजदीकी मांडों गांव  में 18 जुलाई 2021 को भीषण देवी आपदा (बाढ़) आई थी जिसमें कई मकान,ग्रामीणों की सिंचित भूमि, पुल सहित जनहानि भी हुई थी उस समय स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल का जायजा लेने आये थे और उसके बाद यहां पर करोड़ों की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य स्वीकृत किए गए।।



सिंचाई विभाग उत्तरकाशी द्वारा मांडों  गांव में चल रहे 2 करोड़ 60 लाख की लगात  के बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर गांव के ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने निर्माणदाई संस्था  सिंचाई विभाग पर बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्यों में हो रही घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाया है ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ सुरक्षा कार्य ठेकेदार द्वारा ऊपरी स्थान से शुरू न करके गंगा नदी के तल से शुरू किया गया है जबकि बाढ़  ऊपर के क्षेत्र से आई थी वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने बाढ़ सुरक्षा कार्य में घटिया गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान खड़े किए  हैं ग्रामीणों का कहना है कि सीसी 1.5 मीटर  के स्थान पर 50 सेंटीमीटर ही हो रही है। इससे सुरक्षा दीवाल का क्या भविष्य होगा यह भविष्य के गर्त में है।ग्रामीणों कहना है कि सुरक्षा निर्माण कार्य में बहुत घटिया कार्य हो रहा है खानापूर्ति के लिए सुरक्षा दीवाल तो लगाई जा रही है। पर बाढ़ में बहा  पुल स्वीकृत नहीं हुआ है जिससे  स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आम जनता के लिए आवागमन के लिए पैदल पुल न होने से भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वही ग्रामीणों ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को भी सौंपा है और जिलाधिकारी को  धरातल पर स्थलीय निरीक्षण करने का अनुरोध किया है साथ ही ग्रामीणों ने कार्यदाई विभाग एवं जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि बाढ़ सुरक्षा कार्यों की गुणवत्ता को शीघ्र ठीक नहीं किया गया  तो ग्रामीण  आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

No comments:

Post a Comment

1235