उत्तरकाशी-चिदानंद मुनि महाराज ने मेधावी छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित,इजराइल युद्ध में मारे गए लोगों की आत्माओं की शांति के लिए किया 2 मिनट का मौन और शान्तिपाठ - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Saturday, October 14, 2023

उत्तरकाशी-चिदानंद मुनि महाराज ने मेधावी छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित,इजराइल युद्ध में मारे गए लोगों की आत्माओं की शांति के लिए किया 2 मिनट का मौन और शान्तिपाठ


उत्तरकाशी-चिदानंद मुनि महाराज ने मेधावी छात्र- छात्राओं को  किया सम्मानित,इजराइल युद्ध में मारे गए लोगों की आत्माओं की शांति के लिए किया 2 मिनट का मौन और शान्तिपाठ

उत्तरकाशी।।ऋषिकेश परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष  स्वामी चिदानंद मुनि महाराज उत्तरकाशी जनपद भ्रमण पर पहुंचे जहां स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर लक्षेश्वर स्कूल में राज्य में  हाई स्कूल और  इंटरमीडिएट  परीक्षा की मेरिट  सूची में स्थान लाने वाले उत्कृष्ट मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया वही इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वामी चिदानंद मुनि महाराज और उनके साथ पहुंचे उनके भक्त समर्थकों का गढ़वाली लोक नृत्य के साथ स्वागत किया।सम्मान समारोह में स्वामी चिदानंद मुनि ने विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए लग्न और मेहनत की जरूरत बताई है। उन्होंने  छात्र-छात्राओं को आगे की शिक्षा तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर इंजीनियर, डॉक्टर, आईएएस की पढ़ाई करना ही महत्वपूर्ण लक्ष्य नहीं है।बल्कि समाज में एक अच्छा इंसान बनना भी महत्वपूर्ण है। स्वामी चिदानंद मुनि  महाराज ने स्कूल के अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि आगे हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि यह विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज से डिग्री कॉलेज बने।




स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने कहा कि यह हमारी संस्कृति और संस्कारों की देवभूमि और दिव्य भूमि है यहां पर साधना और संयम का संगम होता है। यहां पर लाखों लोग माँ गंगा के दर्शनों के लिए आते है मां गंगा, पवित्र, निर्मल, अविरल है। यहां की निर्मलता को हमे बचाकर रखना है गंदगी नहीं करनी है मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी इस उद्देश्य के साथ हमें आगे बढ़ाना है ।इस दौरान साध्वी भगवती सरस्वती ने विश्व हैंड वॉश दिवस के मौके पर छात्र- छात्रों को हाथ धोने के बारे में विस्तार पूर्वक  समझाया। उन्होंने कहा है कि हाथों को साबुन से कम से कम  20से  25 सेकंड तक धोना चाहिए।वही स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने इजरायल युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर शांति पाठ किया। स्वामी चिदानंद जी महाराज एवं साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि हम मां गंगा और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इजरायल युद्ध जल्द  समाप्त हो  और विश्व में शांति और सद्भावना बनी रहे। इसके बाद स्वामी चिदानंद मुनि महाराज अपने भक्त समर्थकों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए।



इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल प्रबन्धक हरीश डंगवाल, जयवीर,उप प्रधानाचार्य विपिन भट्ट,यतेंद्र बिष्ट,योगेन्द्र गोदियाल, सचेन्द्र भंडारी, मामराज सिंह , रामराज सिंह ,सुरेश मिश्रा ,दिनेश रावत ,सुनीता चौहान ,ममता जोशी ,अनिता बिष्ट, दीपक चौहान ,चंद्ररेखा पंवार मौजूद रहे।

इससे पूर्व स्वामी चिदानंद मुनि सरस्वती महाराज ने श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय पहुंचे। महाविद्यालय में ऋषिकुमारों ने  स्वस्तिवाचन कर स्वागत किया।  इस दौरान स्वामी चिदानंद मुनि ने विद्यार्थियों को लगन के साथ आगे बढ़ने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश उनियाल ने विद्यालय की प्रोग्रेस रिपोर्ट सामने रखी।

No comments:

Post a Comment

1235