उत्तरकाशी-वरिष्ठ पत्रकार रामानंद डबराल के निधन पर पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की ,सीएम धामी ने भी गहरा दुःख किया ब्यक्त - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Friday, August 18, 2023

उत्तरकाशी-वरिष्ठ पत्रकार रामानंद डबराल के निधन पर पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की ,सीएम धामी ने भी गहरा दुःख किया ब्यक्त

उत्तरकाशी-वरिष्ठ पत्रकार रामानंद डबराल के निधन पर मुख्यमंत्री धामी और जनपद के पत्रकारों ने किया गहरा दुःख  ब्यक्त




उत्तरकाशी। प्रेस क्लब एवं जिला पत्रकार संघ उत्तरकाशी ने संयुक्त रूप से वरिष्ठ पत्रकार रामानंद डबराल के आकस्मिक  निधन पर गहरा दुःख व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।   पत्रकारों ने कहा कि इस दुःख घड़ी में हम सब पत्रकार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैऔर  ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति दें। बता दें कि  रामानंद डबराल लंबे समय तक दैनिक जागरण  उत्तरकाशी ,ऋषिकेश, मेरठ में वरिष्ठ पत्रकार रह चुके हैं वृहस्पतिवार रात्रि को   हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया है । उनक बड़ा बेटा  प्रदीप डबराल हिंदुस्थान दैनिक समाचार  पत्र  टिहरी जनपद के प्रभारी है। शोक सभा में प्रेस क्लब अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल, हेमकान्त नौटियाल उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार डा. रामचन्द्र उनियाल, राजेंद्र भट्ट शैलेन्द्र गोदियाल, महासचिव दिगवीर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार,विपिन नेगी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल, जिला पत्रकार संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश रतूड़ी,  पत्रकार संघ के महासचिव बलवीर परमार, राजीव नौटियाल, प्रकाश रागड,अजय कुमार,सूर्य प्रकाश नौटियाल जगमोहन चौहान,विनीत कंसवाल, कृष्णा राणा एवं सूचना विभाग के कीर्ति सिंह पंवार ,प्रभात कुमार शुक्ला श्रीमती मीना देवी, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे हैं।






मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार रामानंद डबराल के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी ने भी पत्रकार  प्रदीप डबराल के पिता वरिष्ठ पत्रकार  रामानंद डबराल के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने  रामानंद डबराल के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। जिलाधिकारी ने कहा कि  रामानंद डबराल ने लेखन एवं पत्रकारिता में क्षेत्र में लंबे समय तक उल्लेखनीय कार्य किया, जिले के वरिष्ठतम पत्रकार श्री डबराल की सेवाओं को जनपदवासी हमेशा याद रखेंगे। 


शासन एवं जिला प्रशासन की तरफ से उप जिलाधिकारी बड़कोट मुकेश रमोला ने श्री रामानंद डबराल के बड़कोट स्थित आवास पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत डबराल के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप डबराल एवं अन्य परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। जिला सूचना कार्यालय में आयोजित एक शोकसभा में जिले के पत्रकारों एवं सूचना कर्मियों ने  रामानंनद डबराल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की तथा जिले में पत्रकारिता के पुरोधा के तौर पर  दिवंगत रामानंद डबराल के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। 

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.