उत्तरकाशी-पुलिस ने 8 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार,आबकारी विभाग के हाथ खाली
![]() |
उत्तरकाशी।। पुलिस ने 8 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। जबकि उत्तरकाशी आबकारी विभाग के हाथ खाली है शराब तस्करों को पकड़ने के मामले में पिछले लंबे समय से कोई कार्यवाही नजर नहीं आ रही है। बताते चले कि पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी द्वारा अवैध नशे एवं शराब के तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किये गए हैं। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट की देखरेख में बड़कोट पुलिस द्वारा आज मुखबीर की सूचना पर पालीगाड़ चेकपोस्ट पर बुलेरो पिकअप(UK 07CB 6492) से 8 पेटी अवैध शराब के मनीष नेगी नामक युवक को गिरफ्तार किया गया।साथ ही वाहन को पुलिस द्वारा मौके पर सीज किया गया है।अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करने पर उक्त युवक के खिलाफ थाना बड़कोट पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में मुकदमा दर्ज किया गया। आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-मनीष नेगी पुत्र बुद्धि सिंह निवासी हुडोली, थाना पुरोला, उत्तरकाशी उम्र- 23 वर्ष
बरामद माल- 08 पेटी (Soulmate blue) अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 50,000 रु0)
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम-
1- ASI कान्तिराम जोशी
2- कानि0 अजय सिंह सिंह


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.