उत्तरकाशी-गढ़वाल मंडल विकास निगम 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस की तैयारियों में जुटा, 24 जून तक साप्ताहिक योग का आयोजन - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, June 19, 2023

उत्तरकाशी-गढ़वाल मंडल विकास निगम 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस की तैयारियों में जुटा, 24 जून तक साप्ताहिक योग का आयोजन

उत्तरकाशी-गढ़वाल मंडल विकास निगम 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस की तैयारियों में जुटा, 24 जून तक साप्ताहिक योग का आयोजन




उत्तरकाशी।। 21 जून को विश्व योग दिवस है।इसी को लेकर गढ़वाल मडंल विकास निगम उत्तरकाशी विश्व योग दिवस की  तैयारियों में जुटा है गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटल  में विश्व योग दिवस के उपलक्ष पर 18 जून से 24 जून तक एक सप्ताह का योग शिविर आयोजित किया जा रहा है, गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधक निदेशक विनोद गोस्वामी एवं उच्च अधिकारियों के निर्देश पर साप्ताहिक योगा कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमे गढ़वाल मंडल होटल में रुके यात्री एवं  पर्यटक प्रतिदिन  योग शिविर में सम्मिलित हो रहे है।और योग लाभ ले रहे है।योगाभ्यास में भाग ले रहे सभी को योगाचार्य ओमप्रकाश योगाभ्यास करवा रहे है  गढ़वाल मंडल विकास निगम   प्रबंधक जयपाल कंडारी  ने बताया की योग दिवस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। और 18 जून से 24 जून तक प्रतिदिन सुबह योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें करीब 30 से 35 तीर्थयात्री ,पर्यटक सहित गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी भी सम्मिलित हो रहे हैं  साथ ही  21 जून को  विश्व योग दिवस पर भव्य योग शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। गोपाल सिंह राणा,रमेश कुमार कीर्ति चंद रमोला, प्रताप सिंह पवार ,विजय सिंह पंवार ,राकेश ,सहदेव योगाभ्यास सम्मिलित हो रहे हैं


No comments:

Post a Comment

1235