उत्तरकाशी-डी एम ने यमुनोत्री यात्रा ब्यवस्थाओँ की ली बैठक,15 अप्रैल तक यात्रा ब्यवस्थाओँ को पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Saturday, March 11, 2023

उत्तरकाशी-डी एम ने यमुनोत्री यात्रा ब्यवस्थाओँ की ली बैठक,15 अप्रैल तक यात्रा ब्यवस्थाओँ को पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश

उत्तरकाशी-डी एम ने यमुनोत्री यात्रा ब्यवस्थाओँ की ली बैठक,15 अप्रैल तक यात्रा ब्यवस्थाओँ को  पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश 




उत्तरकाशी।।(ब्यूरो) बड़कोट डायट सभागार में जिलाधिकारी ने आगामी यमुनोत्री धाम  की यात्रा  तैयारियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधि  उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को 15 अप्रैल तक सभी यात्रा व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए।साथ ही यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर  जहां डेंजर लैंडस्लाइड जोन है उन्हें चिन्हित करने  के साथ  क्रेश बेरियर, पैराफिट साइनेज लगाए जाने  के लिए एन एच विभाग बडकोट निर्देशित किया   जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को सफाई व्यवस्था  सड़क मार्ग पर प्रयाप्त मात्रा में कूड़ेदान लगाएं जाने डामटा से लेकर जानकी चट्टी एवं जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक पैदल मार्ग पर पर्याप्त सफाई कर्मी की तैनाती के साथ ही स्वच्छता को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने घोड़े खच्चर के संचालन को लेकर निर्देश दिए कि बिना इंश्योरेंस के घोड़े खच्चर को कतई भी संचालन की अनुमति न दी जाय। साथ ही बिना पंजीकरण के घोड़ा खच्चर को पैदल यात्रा मार्ग पर नही चलाने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्रा पड़ाव पर सार्वजनिक शौचालयों की परस्पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं पानी की पर्याप्त आपूर्ति बनाएं रखने के निर्देश दिए।

  

जिलाधिकारी ने सुलभ इंटर नेशनल कम्पनी को निर्देशित किया कि यात्रा को देखते हुए यमुनोत्री धाम में पांच शौचालय का निर्माण कार्य यथा समय शुरू किया जाय। ताकि यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को शौचालय की सुविधा मिल सकें। साथ ही बर्निगाड़,गंगनानी धारा के पास निर्माणधीन शौचालय को समय से पूर्ण करने के निर्देश सुलभ को दिए। डामटा बाजार में चेक पोस्ट के समीप शौचालय की उचित व्यवस्था करने को कहा। जल संस्थान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर पानी की आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। यात्रा मार्ग पर पानी की टंकियों की सफाई करने एवं पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने को कहा। यात्रा मार्ग पर घोड़े एवं खच्चरों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही  फूलचट्टी घोड़ा पड़ाव पर भी व्यवस्था  समयपूर्वक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्युत,लोक निर्माण विभाग,वन सहित यात्रा से जुड़े विभागों की समीक्षा की।


बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, उप जिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार,एसीएमओ डॉ आरसी आर्य, आरटीओ रूपेश गढ़वाली, सीओ सुरेंद्र भंडारी, थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित यात्रा से जुड़े आला अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.