उत्तरकाशी-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में निकली विशाल रैली - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Sunday, February 19, 2023

उत्तरकाशी-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में निकली विशाल रैली



उत्तरकाशी-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में निकली विशाल रैली




उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय में आज पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने  धरना प्रदर्शन और विशाल रैली निकाली।  हजारों की संख्या में गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों से कर्मचारी रामलीला मैदान में एकत्रित हुए उसके बाद प्रांतीय और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के संबोधन के बाद जनपद मुख्यालय रामलीला मैदान से हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने विशाल रैली निकाली। कर्मचारियों की मांग है कि जैसे देश के अन्य पांच राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए । NMOPS प्रांतीय कार्यकारिणी की पदाधिकारियों का कहना है कि आज उत्तरकाशी में विशाल धरना प्रदर्शन और रैली कार्यक्रम था।आगे 26 फरवरी को हल्द्वानी में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन और रैली होगी। जब तक सरकार हमारी इस मांग को पूरा नहीं करती है तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।





वहीं NMOPS  पुरानी पेंशन बहाली संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2023 और 2024   हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वर्ष चुनावी वर्ष है। जिस प्रकार से देश के पांच राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। उसी तर्ज पर हम उत्तराखंड में पुरानी पेंशन को बाहल करने में कामयाब होंगे इतना ही नहीं पदाधिकारियों का कहना है कि इस मांग को लेकर हमारी सरकार से कई बार वार्ता भी हो चुकी है लेकिन अब तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकल पाया है इसलिए पेंशन बहाली की मांग को लेकर हम उत्तराखंड में विशाल धरना प्रदर्शन और रैली करने को मजबूर  हैं। इतना ही नहीं पदाधिकारियों का कहना है कि रैली और प्रदर्शन सरकारी कर्मचारियों की पीड़ा साफ झलक रही  है। जिस  प्रकार से सरकारी कर्मचारियों ने हिमांचल में उस सरकार को चुना है जिसने सरकारी कर्मचारियों की पीड़ा को समझा है।यहां भी हम सरकार को बताना चाहते हैं कि यदि हमारी मांग सरकार पूरी करटी हैं तो हम आपके साथ हैं और हमारी मांग पूरी नहीं तो हम उस सरकार को चुनेंगे जो हमारी मांग को पूरा करेगी।




इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी सहित प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे

1 comment:

  1. Anonymous19/2/23

    जब तक ईवीएम मशीन से चुनाव होंगे तब तक जनता की आवाज को दबाया जायेगा
    ईवीएम हटाओ लोकतंत्र बचाओ

    ReplyDelete

1235