उत्तरकाशी-ऑनलाईन ठगी के मामले मे पुलिस ने अन्तर्राजीय गिरोह के दो अभियुक्तों को किया गिरफतार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Saturday, November 26, 2022

उत्तरकाशी-ऑनलाईन ठगी के मामले मे पुलिस ने अन्तर्राजीय गिरोह के दो अभियुक्तों को किया गिरफतार

उत्तरकाशी-ऑनलाईन ठगी के मामले मे  पुलिस ने अन्तर्राजीय गिरोह के दो अभियुक्तों को किया गिरफतार



उत्तरकाशी।।(ब्यूरो)जनपद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाली गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया। बताते चलें  कि बीते  अगस्त 2022 में  रूप मोहन नौटियाल  निवासी मातली  के द्वारा  कोतवाली उत्तरकाशी में  रवि सक्सेना आदि 05 लोगों के विरूद्ध अपने साथ एसबीआई लाइफ पॉलिसी का पैसा शेयर के नाम पर ऑनलाईन 3468151/- रूपये की ठगी करने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गई थी। पुलिस द्वारा मामले में कोतवाली उत्तरकाशी पर 420 , 66D आई0टी0 एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता देखते हुये पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए  सीओ  अनुज कुमार व सीओ ऑपरेशन, प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया टीम 



वहीं  विवेचना में अन्तर्राजीय गिरोह के 02 लोगों उत्तरप्रदेश निवासी मुदित त्यागी व मौ0 एहतिशाम संलिप्तता पाई गई। SOG व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा  भिन्न-भिन्न स्थानों पर दबिश देकर गत बृहस्पति वार को उक्त दोनों अभियुक्तों को धनलक्ष्मी मार्बल, मेरठ उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मुदित त्यागी के कब्जे से 1 फोन नोकिया की-पैड काले रंग का व अनलाईन धोखाधडी की धनराशि 01 लाख रूपये बरामद हुए जबकि अभियुक्त मो0 एहतिशाम के कब्जे से 1 मोबाईल फोन(सैमसंग) व ऑनलाईन धोखाधड़ी की धनराशि 50,000/- (पचास हजार रू0) बरामद किये गये। ये लोग लाइफ पॉलिसी के नाम पर लोगों के साथ फर्जीवाडा/धोखाधडी करते हैं। पुछताछ में मामले मे और लोगों के नाम भी सामने आ रहे है।  अभियुक्त मुदित त्यागी को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लिया जायेगा, मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार सक्रिय हैं, जल्द ही अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

 

गिरफ्तार किए गए  अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-


1- मु0अ0सं0 69/2022 धारा 420 IPC व 66D IT ACT थाना कोतवाली उत्तरकाशी । 

2- 2- मु0अ0सं0 331/22 धारा 420/406 IPC थाना सारनाथ, वाराणसी, उ0प्र0।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-


1- दिनेश कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी

2- 1-उ0नि0  अशोक कुमार प्रभारी एसओजी उत्तरकाशी

3- का0 गोविन्द सिंह- कोतवाली उत्तरकाशी 

4- का0 नरेन्द्र पुरी- कोतवाली उत्तरकाशी 

5- का0 रणजीत सिंह- कोतवाली उत्तरकाशी 

6- का0 ओसाफ खान- एसओजी

No comments:

Post a Comment

1235