उत्तरकाशी-गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन के कारण हुआ बंद,दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतार
उत्तरकाशी।।(ब्यूरो) गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन होने के कारण बन्द हो गया। हम तस्वीरों में साफ दिख सकते हैं कि पहाड़ी से किस प्रकार से भारी भूस्खलन हो रहा है। वही गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों ऊपर और नीचे की तरफ से बंद हो गए है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई है। साथ ही आपदा विभाग उत्तरकाशी का कहना है कि गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड के पास लगातार भूस्खलन के होने के कारण अभी दोनों राष्ट्रीय राजममार्ग को खोलने में काफी समय लग सकता है।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.