उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कल गंगोत्री तो आज यमुनोत्री यात्रा रूटों का किया निरीक्षण - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, April 27, 2022

उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कल गंगोत्री तो आज यमुनोत्री यात्रा रूटों का किया निरीक्षण

उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कल गंगोत्री तो आज यमुनोत्री यात्रा रूटों का किया निरीक्षण




उत्तरकाशी।।आगामी 3 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने है। इसी को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला  ने कल गंगोत्री धाम के यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था। और आज जिलाधिकारी ने  यमुनोत्री धाम के यात्रा रूटों का  निरीक्षण किय। बताते चलें कि इस   समय राज्य सरकार चारधाम यात्रा की तैयारियों में लगी है। उत्तरकाशी जनपद में दो धाम है गंगोत्री और यमुनोत्री इसलिए 3 मई से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को लेकर जिला अधिकारी ने गंगोत्री और यमुनोत्री चारधाम व्यवस्थाओं में लगे सभी संबंधित विभागों को 30 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए है । और खासकर इस समय सबसे ज्यादा दिक्कत गंगोत्री और  यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के लैंडस्लाइड जॉन की है। जहां पर थोड़ी बरसात में भी भूस्खलन होता है। जिससे घंटों यातायात बाधित होता है। सड़क मार्ग यात्रियों के लिए सुचारू रहे इसके लिए  गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में कार्य कर रही एजेंसियों को तीव्र गति से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा  कि यात्रा ब्यवस्था ठीक हो यात्रियों को कोई दिक्कत न इस और कार्य किये जा रहे है।







वहीं जिलाधिकारी ने  आम जनता से अपील है कि सड़क मार्ग को ठीक करने में  कुछ समय तक यदि सड़क मार्ग बाधित रहता  है तो उसके लिए निर्माणाधीन एजेंसी का सहयोग करें ताकि आगामी यात्रा सुगम और सुचारू हो  और यात्रियों सहित आम जनता को भी कोई दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.