उत्तरकाशी- गंगोत्री विधानसभा से सुरेश चौहान, यमुनोत्री से संजय डोभाल और पुरोला से दुर्गेश्वर लाल चुनाव जीते मिथक भी रहा कायम - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Thursday, March 10, 2022

उत्तरकाशी- गंगोत्री विधानसभा से सुरेश चौहान, यमुनोत्री से संजय डोभाल और पुरोला से दुर्गेश्वर लाल चुनाव जीते मिथक भी रहा कायम

उत्तरकाशी- गंगोत्री विधानसभा से सुरेश चौहान, यमुनोत्री से संजय डोभाल और पुरोला से दुर्गेश्वर लाल चुनाव जीते मिथक भी रहा कायम




उत्तरकाशी।।विधानसभा चुनाव 2022 के  परीणाम घोषित हो गए हैं। जहां उत्तरकाशी के गंगोत्री, यमनोत्री और पुरोला के तीनों विधानसभा सीट में  पहली बार मतदाताओं ने नए चेहरों पर भरोसा जताया। गंगोत्री विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान को 28677 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण ने 21040 वोट मिले। जिसमे सुरेश चौहान ने 7637 से जीत हासिल की। वही यमनोत्री विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत ने 10363, कांग्रेस के दीपक विजल्वाण ने 16167 व निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल को 22507 वोट मिले। जिसमे निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल ने 6340 से जीत हासिल की। जबकि पुरोला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल को 27503 वोट मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी मालचंद ने 21519 मत मिले। जिसमे दुर्गेश्वर लाल ने 5994 से जीत हासिल की। इसमें पोस्टल बैलट मतपत्रों की के आंकड़े शामिल नहीं है।



वही गंगोत्री विधानसभा का मिथक इस बार भी कायम रहा गंगोत्री विधानसभा का मिथक है कि जिस भी पार्टी का प्रत्याशी गंगोत्री विधानसभा से  चुनाव  जीतता  है प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार बनती है इस समय गंगोत्री विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश चौहान ने जीत हासिल की और प्रदेश में इस समय भाजपा की सरकार बनने जा रही है यह मिथक 1952 से 2022 तक कायम है।

No comments:

Post a Comment

1235