उत्तरकाशी-पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने तेज किया चुनावी प्रचार,बड़ी संख्या में अन्य दलों को छोड़ कांग्रेस का दमन थाम रहे लोग
उत्तरकाशी।।गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के समर्थन में लोगों का जुड़ाव लगातार जारी है। एक ओर जहां हर दिन कई बड़े चेहरे उनके समर्थन में पार्टी से जुड़ रहे है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण व जनसम्पर्क के दौरान उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है।
चुनावी भ्रमण के दौरान उन्होंने आज मनेरी, औंगी के साथ नाल्डकठूड़ क्षेत्र के लोन्थरु बायणा, डिडसारी व जामक गांव का दौरा कर 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने पिछले कार्यकाल में इस क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित कर कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहा है कि सत्ता में रहूं या न रहूं अपनी सामर्थ्य के अनुसार आमजन के हर छोटे बड़े कार्यों के लिए संकल्पित रहा हूँ और हमेशा रहूंगा। इस दौरान इन गांवों से अनेक लोगों ने भाजपा व अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.