उत्तरकाशी-पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा गंगोत्री विधानसभा में चुनावी दौरे पर रहे,भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान के पक्ष में डोर-टू-डोर किया चुनाव प्रचार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Thursday, February 3, 2022

उत्तरकाशी-पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा गंगोत्री विधानसभा में चुनावी दौरे पर रहे,भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान के पक्ष में डोर-टू-डोर किया चुनाव प्रचार

उत्तरकाशी-पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा  गंगोत्री विधानसभा में चुनावी दौरे पर रहे,भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान के पक्ष में डोर-टू-डोर किया चुनाव प्रचार



उत्तरकाशी जनपद की विधानसभा गंगोत्री में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान के  पक्ष में डोर टू डोर चुनावी प्रचार किया वही पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इस समय का विधानसभा चुनाव  काफी महत्वपूर्ण है यह चुनाव उत्तराखंड की आगे दशा और दिशा को तय करेगा प्रदेश में भाजपा के प्रति जनता के  मन  में सकारात्मक रुख  है।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की मौजूदगी में कल 50 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।



वही पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े किये उन्होंने कहा कि जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है क्या वहां पर ₹500 का गैस सिलेंडर मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को चुनावी जुमला बताया और जनता को गुमराह करने वाला घोषणा पत्र बताया। पूर्व मुख्य मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा की इस समय हम उत्तराखंड में भारी बहुमत से जीत रहे हैं और पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है।इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश चौहान,सुधा गुप्ता, डॉ स्वराज विद्धवान,सत्ये सिंह राणा,लोकेन्द्र सिंह बिष्ट,मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा, विजय संत्री  आदि मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

1235