उत्तरकाशी-पुलिस ने 1 किलो 110 ग्राम चरस के साथ एक ब्यक्ति को किया गिरफ्तार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Tuesday, February 1, 2022

उत्तरकाशी-पुलिस ने 1 किलो 110 ग्राम चरस के साथ एक ब्यक्ति को किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी-पुलिस ने 1 किलो 110 ग्राम चरस के साथ एक ब्यक्ति को किया गिरफ्तार



उत्तरकाशी।। मनेरी पुलिस ने 1 किलो 110 ग्राम चरस के साथ एक ब्यक्ति को  गिरफ्तार किया। पुलिस और ए डी टी एफ की संयुक्त टीम के द्वारा जनपद में लगातार नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी है। इसी को लेकर पुलिस और ए डी टी एफ की संयुक्त टीम के द्वारा  गंगोरी  के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से  1 किलो 110 ग्राम चरस बरामद कर ब्यक्ति को गिरफ्तार किया साथ ही अभियुक्त पर धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।वहीं पकड़ी गई चरस की कीमत 1 लाख 10 हजार बताई जा रही है।


 मामले मे अग्रिम  कार्यवाही गतिमान है। उक्त अभियुक्त मादक एवम् नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है, जो पूर्व में भी उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 200 ग्राम अवैध चरस  के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिस सम्बन्ध मे इसके खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर मुकदमा अपराध संख्या 42/2012 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की और जानकारी मालूम की जा रही है। आज अभियुक्त को माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस कटिबद्ध है, हमारी पुलिस टीमें चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों तथा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार सक्रिय है, अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस अधीक्षक  प्रदीप कुमार राय ने  पुलिस टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को 5,000 रु0/ का नगद घोषणा की 


*


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1-: अनुज कुमार सी ओ

2-: सी0ओ0(ऑप्स) श्री प्रशान्त कुमार

3- व0उ0नि0 प्रदीप तोमर

4- कानि0 सुनील मैठाणी

5- कानि0 उत्तम।

No comments:

Post a Comment

1235