उत्तरकाशी-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस पर कसा तंज,कहा मंदिरों में जाना तो सीखा, भारतीय संस्कृति की याद तो आई ,यह सब कांग्रेस को भाजपा ने सिखाया - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Sunday, February 6, 2022

उत्तरकाशी-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस पर कसा तंज,कहा मंदिरों में जाना तो सीखा, भारतीय संस्कृति की याद तो आई ,यह सब कांग्रेस को भाजपा ने सिखाया


उत्तरकाशी-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे पी नड्डा ने कांग्रेस पर कसा तंज,कहा मंदिरों में जाना तो सीखा, भारतीय संस्कृति  की याद तो आई ,यह सब कांग्रेस को भाजपा ने सिखाया




उत्तरकाशी।।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय गंगोत्री विधानसभा में चुनावी दौरे पर रहे  जेपी नड्डा ने जनपद मुख्यालय पहुंचने पर सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की उसके बाद जेपी नड्डा ने ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया किया। जेपी नड्डा के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता बलराज पासी भी मौजूद रहे। संबोधन से पहले जेपी नड्डा ने दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर  के निधन पर शोक व्यक्त किया और लता मंगेशकर को भावपूर्ण  श्रद्धांजलि दी। 




जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में  केंद्र  सरकार द्वारा किये विकास कार्यों को गंगोत्री विधानसभा की जनता के समक्ष रखा। जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड के लिए जो भी विकास के कार्य हुए है। वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने ही किये है। आगे जो भी कार्य होने हैं वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही करेगी कुछ लोग आएंगे लोकलुभावन वादे करेंगे।अपना घर भरेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल कांग्रेस के लोग मंदिरों में जाते हैं दर्शन करते हैं आरती करते हैं यह वह लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर निर्माण को लटकाने  का कार्य किया था। इनके हाथी के दांत दिखाने के और खाने के कुछ और है। चलो इन लोगों को आज भारतीय संस्कृति की याद तो आई और यह काम उनको भारतीय जनता पार्टी ने सिखाया है।जेपी नड्डा ने गंगोत्री से भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान के पक्ष में आगामी 14 तारीख को होने वाले विधानसभा में मतदान के लिए  गंगोत्री विधानसभा की जनता से अपील की ।



जेपी नड्डा के उत्तरकाशी आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ता रासो-तांदी करते झूमते हुए नजर आए। वही इस अवसर पर गंगोत्री विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश चौहान ने कहा कि मैं  दूर-दराज के गांव में क्षेत्र भ्रमण कर रहा हूं जो माहौल मुझे भाजपा के पक्ष में दिख रहा है निश्चित हम भारी  मतों से विजय होंगे इस अवसर पर भाजपा के  जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान,यमुनोत्री के निवर्तमान विधायक केदार सिंह रावत,पूर्व केंद्र अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ स्वराज विद्वान ,महामंत्री हरीश डंगवाल,सत्ये सिंह राणा ,लोकेंद्र सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा,जगमोहन रावत,चन्दन पंवार ,पवन नौटियाल, विजय बहादुर रावत,आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.