उत्तरकाशी-आईटीबीपी के जवानों ने 5 घण्टे की कड़ी मशक्कत बाद बुझाई जंगलों में लगी आग
उत्तरकाशी।।सर्दियों के मौसम में भी वनाग्नि की घटनाए सामने आ रही है। शुक्रवार को बाडाहाट रेंज के जंगलों में आग लगने से कई हेक्टयर वन संपदा जलकर राख हो गई। आईटीबीपी 35वीं वाहिनी के जवानों ने पांच घंटे की कडी मशक्कत के बाद जंगलों में लगी आग बुझाई। वही जहां जनपद में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है इसके बावजूद भी जंगल धधक-धधक कर जल रहे हैं।
शुक्रवार को बाडाहाट रेंज के माहिडांडा क्षेत्र के संग्राली गांव के आस पास के जंगलों में अचानक भीषण आग लगी। ग्रामीणों ने आईटीबीपी की 35वीं वाहिनी महिडांडा को आग की सूचना दी। जिस पर वाहिनी के सेनानी अशोक सिंह बिष्ट ने जवानों को निर्देषित कर आग बुझाने के लिए रवाना किया। जिस पर जवानों ने पांच घंटे की कडी मशक्कत करने के बाद जंगलों में लगी आग पर काबू पाया। आईटीबीपी की मदद के लिए संग्राली के ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-सूर्य प्रकाश नौटियाल



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.