उत्तरकाशी।।कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कार्यकर्ताओं ने लिया एकजुट होने का संकल्प - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Sunday, December 26, 2021

उत्तरकाशी।।कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कार्यकर्ताओं ने लिया एकजुट होने का संकल्प

 उत्तरकाशी।।कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कार्यकर्ताओं ने लिया एकजुट होने का संकल्प






उत्तरकाशी।। नगर मुख्यालय के काली कमली धर्मशाला में कांग्रेस  पार्टी के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर  एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तरकाशी नगर सहित गंगोत्री विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों कांग्रेसी  कार्यकर्ता  मौजूद रहे। शहर कंग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होने का संकल्प लिया। शनिवार को बाबाकाली कमली धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व विधायक विजपाल सजवाण व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने संयुक्त रूप् से किया।






 इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए शहर क्षेत्र के हर बूथ पर मजबूती से काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने वर्तमान सरकार पर उत्तरकाशी शहर की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षो से शहर का विकास ठप पड़ा हुआ है। कहा कि महंगाई बेराजगारी के अलावा जहां एक ओर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप् भी जोशयाड़ा डबल लेन पुल, बस अड्डा पार्किंग निर्माण आज तक नहीं हुआ। इसके साथ ही तिलोथ पुल पिछले पांच सालों से निर्माणाधीन है, लेकिन काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। कहा कि कांग्रेस सरकार में  गंगोत्री विधानसभा में ऐतिहासिक विकास कार्य हुये है। जिन्हें आज भी क्षेत्र के लोग याद करते है। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय सेमवाल, पूर्व महिला आयोग की उपाध्यक्षा प्रभावती गौड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल सहित अन्य मौजूद रहे।


रिपोर्ट-सूर्यप्रकाश नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235