Big breaking- माउंट त्रिशूल आरोहण के दौरान हिमस्खलन होने से लापता 5 जवान और एक पोर्टर में से चार लोगों के शव रेस्कयू टीम को दिखाई दिए,2 अभी लापता
माउंट त्रिशूल के आरोहण के दौरान एवलांच आने से नौसेना के पर्वतारोही दल के 5 जवान और एक पोर्टर कल लापता हो गए थे।नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट का कहना है कि 5 लापता नौ सेना के जवान और एक पोर्टर में से 4 लोगों के शव दिखाई दिए हैं। अभी भी दो लोग लापता है वहीं मौसम खराब होने की होने के कारण जहां पर शव दिखाई दिए हैं वहां तक रेस्क्यू टीम नहीं पहुंच पा रही है। कर्नल अमित बिष्ट का कहना है कि मौसम काफी ज्यादा खराब है।कभी मौसम खुल रहा तो कभी खराब हो रहा है जिसके कारण रेस्क्यू कार्य में बाधाएं आ रही है जैसे ही मौसम ठीक होता है। और जो शव दिखाई दे रहे हैं। उनको रिकवर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही अभी भी 2 लोग लापता है।
वहीं कल जैसे ही घटना की सूचना नेहरू पर्वतारोहण संस्थान को मिली तो नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी की रेस्क्यू टीम प्रधानचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हुई थी।कर्नल अमित अमित बिष्ट ने बताया कि नौसेना के पर्वतारोहियों का 20 सदस्य दल 15 दिन पहले 7120 मीटर ऊंची त्रिशूल छोटी के आरोहण के लिए रवाना हुआ था। शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा उसी दौरान हिमस्खलन हुआ।जिसमें 5 पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता हो गए। कर्नल अमित बिष्ट ने बताया की लापता हुए पर्वतारोही और पोर्टर में से आज 4 लोगों के शव दिखाई दिए है।दो लोग अभी भी मिसिंग है
रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल
No comments:
Post a Comment