उत्तरकाशी-मजदूर संगठन ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने मजदूर संगठन की मांगों को दिया समर्थन
![]() |
![]() |
1- श्रमिकों को विवाह हेतु दी जाने वाली आर्थिक सहायता पूर्व की भांति ₹ 1लाख अनुमन्य की जाए।
2- श्रमिकों को कोविड 19 के तहत आर्थिक सहायता एवं खाद्यान वितरित किया जाए।
3- अनेक क्षेत्रों में नेटवर्क असुविधा के कारण श्रमिकों का पंजीकरण ऑफ लाइन किया जाए ।
4- विगत 7 माह से रिक्त चल रहे श्रम परिवर्तन अधिकारी का पद शीघ्र भरा जाए, जिससे श्रमिकों को पंजीकरण एवं अन्य गतिविधियों में कोई परेशानी न हो।
5- श्रमिकों की मृत्यु पर परिजनों को पूर्व की भांति अनुदान दिया जाए।
उपरोक्त मांगों पर मजदूर संगठन से जुड़े श्रमिकों द्वारा शीघ्र उनकी मांगों के निराकरण की मांग की गई।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष वृजपाल, महामंत्री सुनीता देवी, क्षेत्र पंचायत बरसाली गीता बिष्ट, जिला अध्यक्ष SC ST संरक्षण मंच जगमोहन राज, SC ST संरक्षण मंच जिला महासचिव गैणा लाल गौतम, पूर्व सैनिक सुरेश कुमार, हुकमी देवी आदि मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.