उत्तरकाशी-कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जनपद भ्रमण पर ,मिशन 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत, - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Sunday, August 29, 2021

उत्तरकाशी-कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जनपद भ्रमण पर ,मिशन 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत,

 उत्तरकाशी-कांग्रेस के  प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जनपद भ्रमण पर ,मिशन 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत,



उत्तरकाशी।।उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत कल देर शाम जनपद मुख्यालय पहुंचे।जहां पर  गंगोत्री विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय  आगमन पर रणजीत सिंह रावत का  जोरदार स्वागत किया गया। वहीं  रणजीत सिंह रावत के साथ  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताम्बाखानी सुरंग से शहर के बीच पैदल यात्रा कर "सुमन सभागार"  पहुंचे।




वहीं कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने  कार्यकर्ताओं के साथ  बैठक कर मिशन 2022 के लिए कई अहम मसलों पर चर्चा वार्ता  की  कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को कई अहम टिप्स भी  दिए गये। रणजीत सिंह रावत ने  कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा कर कहा कि पूरे प्रदेश में इस समय  कांग्रेस पार्टी  की लहर है प्रदेश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो  चुकी है , महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त जनता आज  परिवर्तन का मन बना चुकी है ओर निश्चित तौर पर 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा  रही है उन्होंने कहा कि  गंगोत्री विधानसभा में रात्रि के समय मे भी लोगों के अंदर काफी उत्साह  दिख रहा  है। उन्होंने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की लोकप्रियता ओर कार्यशैली से मिल रहे जनसमर्थन की जमकर प्रशंसा की। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कार्यकर्ताओं के जोश के लिए सभी का  धन्यवाद किया।इस दौरान अनेक लोग भाजपा और अन्य दलों को छोड़कर  कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में सम्मिलित होने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पाव भगत सिंह रावत, बसपा छोड़ कांग्रेस में सम्मिलित हुए पपेंद्र नेगी, प्रधान चिणाखोली महेश नौटियाल, पूर्व सैनिक बहादुर सिंह नेगी, सेवानिवृत कर्मी पूर्णानंद बलूनी शामिल हुए।




इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, प्रदेश महामंत्री पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौहान, कमल सिंह रावत, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज मिनान, प्रदेश उपाध्यक्ष बचन लाल घलवान, युवा कांग्रेस के मनीष राणा NSUI के सुधीश पंवार अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235