उत्तरकाशी-भाजपा युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की ली बैठक,दिया नारा अबकी बार युवा सरकार,60 के पार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Saturday, July 10, 2021

उत्तरकाशी-भाजपा युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की ली बैठक,दिया नारा अबकी बार युवा सरकार,60 के पार


उत्तरकाशी-भाजपा युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की ली बैठक,दिया नारा अबकी बार युवा सरकार,60 के पार




उत्तरकाशी।। जनपद उत्तरकाशी के तीन दिवसीय प्रवास पर आये भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने उजेली कैलाश आश्रम में युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की बैठक ली बैठक में  भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश चौहान भी मौजूद रहे वही भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने आगामी 20 22 विधानसभा चुनाव की जीत का मंत्र सभी युवा पदाधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि  2022 में भाजपा उत्तरकाशी जिले की तीनों विधानसभाओं पर जीत हासिल करेगी इसके लिए भाजपा का यूथ एक एक हनुमान की तरह  कार्य करेगा एक बूथ  20 यूथ ,मेरा बूथ सबसे मजबूत, अबकी बार युवा सरकार युवा सरकार 60 के पार  के नारे के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस समय  प्रदेश की कमान  युवा मुख्यमंत्री के हाथों में हैं मुख्यमंत्री बनते ही है  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की बात कही,अथिति शिक्षकों का मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया गया।साथ जो संविदा कर्मी जिनको हटा दिया था उनको पुनः रोजगार दिया गया।आगामी 2022 में प्रेदश में भाजपा की सरकार बनेगी और राज्य की बागडोर पुनःयुवा मुख्यमंत्री के हाथों में होगी।




इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान,प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री रंजन बर्गली,दिव्या राणा प्रदेश मंत्री नीरज पंत प्रदेश उपाध्यक्ष,विजयपाल मखलोगा जिला भाजपा मीडिया प्रभारी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिमोहन सिंह,महामंत्री जयचंद आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.