उत्तरकाशी-09 सूत्रीय मांगो को लेकर एन0एच0एम0 कर्मी हड़ताल पर , जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं हो रही प्रभावित - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Saturday, June 5, 2021

उत्तरकाशी-09 सूत्रीय मांगो को लेकर एन0एच0एम0 कर्मी हड़ताल पर , जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं हो रही प्रभावित

अनिल बिष्ट मीडिया सलाहकार एन एच एम संघ

 
उत्तरकाशी-09 सूत्रीय मांगो को लेकर एन0एच0एम0 कर्मी हड़ताल  पर , जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं हो रही प्रभावित

उत्तरकाशी।।राज्य  सरकार द्वारा  एन0एच0एम0 कर्मियों की 9 सूत्रीय मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए एन एच एम कर्मियों ने 28 मई से 31 मई तक बाजू पर काली पट्टी बांधकर।आधे दिन कार्य किया। इसके बाद एन एच एम कर्मियों ने प्रदेश संगठन के आहवान पर 1 जून और 2 जून  तक होम  आइसोलेशन में रहे  है जिससे जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका काफी असर देखा गया।  बताते चलें कि  प्रदेश संगठन के आहवान पर फिर    समस्त एनएचएम कर्मियों द्वारा जनपद में होम आइसोलेशन में रहकर पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जा रहा है अपनी 09 सूत्रीय मांगो पर कोई ठोस कार्यवाही सरकार और प्रशासन द्वारा न किये जाने पर सभी एन0एच0एम0 कर्मी आक्रोशित होकर प्रदेश संगठन के आह्वान पर पुनः 3 जून से 6 जून तक होम आइसोलेशन पर है। 

मीडिया प्रभारी एन0एच0एम0 उत्तराकाशी  अनिल बिष्ट द्वारा बताया गया  कि यदि सरकार के द्वारा हमारी सभी 9 सूत्रीय मांगो पर सरकार द्वारा लिखित आश्वासन एवं कोई समय सीमा तय नही की जाती है तो प्रदेश संगठन के आह्वान पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। वहीं एन0एच0एम0 कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से जनपद की स्वस्थ्य व्यवस्थाये बिगड़ गई है । जनपद में सैंपलिंग का कार्यं हो , वैक्सीनेशन का कार्य हो या ओ0पी0डी0 का कार्यं हो सभी पर असर पड़ा रहा है। सभी कर्मियों की यही मांग है  कि हमारी मांगों पर सरकार अतिशीघ्र कोई ठोस निर्णय लें । अन्यथा  हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235