उत्तरकाशी-केबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल जनपद के दौरे पर , 270.60 लाख की पेयजल योजना का लोकपर्ण कर ग्रामीणों को दी सौगात
उत्तरकाशी।।प्रदेश के पेयजल,वर्षा जल संग्रहण, निमार्ण एंव जनगणना मंत्री बिशन सिंह चुफाल आज जनपद के दौरे पर है केबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने आज विकास खंड डुण्डा के ग्राम वीरपुर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय रूर्बन मिशन के अंर्तगत 270.60 लाख की लागत से नवनिर्मित पम्पिंग पेयजल योजना का लोकापर्ण किया। पम्पिंग पेयजल योजना से वीरपुर डुंडा के ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। |
|
केबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल मंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद दौरे पर है बिशन सिंह चुफाल का सबसे पहिले चिन्यालीसौड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया साथ ही मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने चिन्यालीसौड़ में कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली,इसके बाद बिशन सिंह चुफाल ने विकासखंड डुंडा में पेयजल योजना का लोकपर्ण किया।वहीं केबिनेट मंत्री विकासखंड डुंडा के बाद जनपद मुख्यालय पहुंचे और यहां पर भी मंत्री जी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया जनपद मुख्यालय में केबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक लेंगे।और फिर अधिकारियों के साथ भी जनपद से सम्बंधित तमाम विकास योजनाओं की एक समीक्षा बैठक लेंगे।वहीं इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान,महासचिव हरीश डंगवाल,पूर्व अनुसूचित आयोग की सदस्य डॉ स्वराज विद्धवान,पूर्व जिला संयोजक जगमोहन सिंह रावत,गंगोत्री रावल हरीश सेमवाल,लोकेन्द्र सिंह बिष्ट डुंडा ब्लॉक प्रमुख शैलेन्द्र सिंह कोहली,भटवाडी प्रमुख विनीता रावत,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सहित अन्य भाजपा नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.