उत्तरकाशी-36 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
![]() |
उत्तरकाशी।।।।पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में उत्तरकाशी हो “नशा मुक्त पुलिस इस ओर लगातार कार्य कर रही है, जहां वर्तमान समय में सभी कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुये सभी बाजारों को बन्द किया गया है तो वहीं कुछ असमाजिक लोग इसकी आड़ में भी नशे का कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे है। इसी क्रम में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये चौकी नौगाँव थाना पुरोला पुलिस द्वारा गत रात्रि में एक व्यक्ति की सूचना पर चैकिंग के दौरान स्थान नौगांव तिराह से 02 व्यक्तियों संजय रावत व विनोद राणा को 36 पेटी अवैध अंग्रजी शराब के साथ गिरफ्तार किया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना पुरोला पर धारा 60(1) आबकारी अधिनियम, 188 भादवि व 51(B) आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
1 संजय रावत पुत्र अब्बल सिंह निवासी ग्राम मुलांणा वार्ड नं0-8 पुरोला उत्तरकाशी उम्र 40 वर्ष।
2-विनोद राणा पुत्र शिवसिंह निवासी ग्राम कुपड़ा थाना बडकोट उत्तरकाशी उम्र 38 वर्ष।
*बरामद माल-* 36 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब(10 पेटी Imperial Blue Whisky,18 पेटी Saulmate Primium Whysky, 05 पेटी Royal Stag Primium Whysky,03 पेटी Saulmate Blue)
बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 257000 रु0
*बरामद व गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 साहिल वशिष्ठ-थाना पुरोला
2-कानि0 सुनील ज्याडा-थाना पुरोला
3-कानि0 नितेश विजल्वाँण-थाना पुरोला
4-कानि0 अनिल तोमर-थाना पुरोला
5-कानि0 धर्मेन्द्र-थाना पुरोला
6-कानि0 सत्यपाल- थाना पुरोला


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.