उत्तरकाशी-भाजपा के 41 वें स्थापना दिवस पर सीमान्त ब्लॉक भटवाड़ी में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं जनपद के जिला प्रभारी मंत्री गणेश जोशी के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रमुख विनीता रावत व भाजपा के पूर्व जिला संयोजक जगमोहन रावत ने की पूजा-अर्चना
उत्तरकाशी।।। आज भाजपा का 41 वां स्थापना दिवस है आज ही के दिन 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी । इस अवसर पर सीमान्त ब्लॉक भटवाड़ी में पार्टी की सुख , समृद्धि ,प्रगति के लिए पूजा अर्चना की गई साथ ही आजकल सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना संक्रमित थे लेकिन अब सीएम की करोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वह अब स्वस्थ है लेकिन कैबिनेट मंत्री उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी जोकि आजकल करोना पॉजिटिव हैं उनके स्वास्थ्य में तत्काल लाभ हो इसके लिए भगवान भास्करेश्वर मंदिर जोकि मां गंगा की दांयी और विराजमान है यहां पर उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए जलाभिषेक महामृत्युंजय जप एवं हवन इत्यादि कर भगवान भोलेनाथ से इनकी सुख समृद्धि एवं स्वास्थ्य लाभ की कामना की और पुनः 2022 में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएं इसके लिए मां गंगा और भाष्करेश्वर महादेव से प्रार्थना की गई
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री कुशला प्रसाद रतूड़ी ,भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री मनोजेन्द्र् रावत प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के जिलाध्यक्ष गिरीश रमोला , महिला मोर्चा की जिला मंत्री संतोषी ठाकुर ,क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति राणा , क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला नैथानी जी, ग्राम प्रधान ममता नौटियाल , भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के महामंत्री संतोष कठेत , ओबीसी मोर्चे के मीडिया प्रभारी नवीन रावत , मनोज राणा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहें।






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.