देहरादून-मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया संवाद,दिए निर्देश कोरोना काल मे आम जनता पर हुए मुकदमों को तत्काल वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करें - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Monday, March 15, 2021

देहरादून-मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया संवाद,दिए निर्देश कोरोना काल मे आम जनता पर हुए मुकदमों को तत्काल वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करें

 देहरादून-मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया संवाद,दिए निर्देश कोरोना काल मे  आम जनता पर हुए मुकदमों को तत्काल वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करें



देहरादून।।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया और सभी जिलाधिकारियों  को जरूरी दिशा- निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग  के जरिये सभी जिलाधिकारियों से कहा कि  हर हाल में ‘सरकार जनता के द्वार’ की  परिकल्पना को साथ लेकर कार्य किया जाए ।वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन  का  कार्य जनता की समस्याओं का निराकरण करना होता है  समस्याओं को बढ़ना नही हर हाल में जनता की समस्याओं को सुना जाए और उसका निराकरण भी किया जाए।  



मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों निर्देशित किया कि अधिकारियों का जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संवाद रहना चाहिए। जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। जिनसे लोगों को सीधा लाभ मिले। जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान हो इसके लिए  बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाए।   आगामी ग्रीष्म कालीन सीजन को देखते हुए निर्देश दिए कि लोगों को पेयजल की दिक्कत न हो। इसके लिए ज़रूरी होने पर वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी कर ली जाएं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा हमारे लिए टाप प्रायोरिटी पर है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों यह निर्देशित किया कि  अगले 6 माह में राज्य के सभी स्कूलों में पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, बिजली आदि सभी सुविधाएं हों। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी । साथ ही जिलाधिकारियों से कहा गया कि ई-गवर्नेस का प्रभावी क्रियान्वयन करें ताकि लोगों को वास्तव मे इसका लाभ मिले। छोटी-छोटी सेवाओं के लिए जनता परेशान न हो। जिलों में महत्वपूर्ण घटनाएं होने पर सरकार और शासन को जरूर अवगत कराएं। कोविड काल में लाकडाऊन के समय लोगों पर हुए मुकदमों को वापस लेने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.