उत्तरकाशी-सीमान्त तहसील भटवाडी में भी नहीं बैठते अधिकारी कर्मचारी उपजिलाधिकारी, और तहसीलदार का तो तहसील में स्थाई कार्यालय तक नहीं,नाराज क्षेत्र के युवाओं ने तहसील में किया प्रदर्शन - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, August 28, 2020

उत्तरकाशी-सीमान्त तहसील भटवाडी में भी नहीं बैठते अधिकारी कर्मचारी उपजिलाधिकारी, और तहसीलदार का तो तहसील में स्थाई कार्यालय तक नहीं,नाराज क्षेत्र के युवाओं ने तहसील में किया प्रदर्शन

 उत्तरकाशी-सीमान्त तहसील भटवाडी में भी नहीं बैठते अधिकारी कर्मचारी  उपजिलाधिकारी, और तहसीलदार का तो तहसील में स्थाई कार्यालय तक नहीं,नाराज क्षेत्र के युवाओं ने तहसील में किया प्रदर्शन


उत्तरकाशी।।।।। उत्तरकाशी जनपद की सीमान्त तहसील भटवाडी में भी अधिकारी और कर्मचारी स्थाई रूप में अपने कार्यालयों में नहीं बैठते है जिस पर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत काफी नाराज दिखे क्योंकि क्षेत्र के स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से ये शिकायत  है कि तहसील मुख्यालय में कर्मचारी और अधिकारी स्थाई तौर पर नहीं बैठते है  जिससे तहसील में अपने निजी कार्यों के संदर्भ में  दूरदराज से आये लोगों को काफी दिक्कतें होती है वहीं इस मामले पर  क्षेत्रीय विधायक गोपाल रावत ने जिलाधिकारी को कहा कि तहसील से सम्बंधित सभी अधिकारी, कर्मचारी भटवाड़ी तहसील बैठना सुनिश्चित करें



बताते चलें कि क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उत्तरकाशी जनपद की भटवाड़ी तहसील कई मायने में काफी महत्वपूर्ण है सबसे पहिले यह तहसील सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है दुसरी इस तहसील में विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम भी आता है लेकिन अधिकारी और कर्मचारियों का यहां पर स्थाई तौर न बैठना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है ,दूरदराज से लोगों को तहसील सम्बंधित कार्यों के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ता है जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन बड़ी बात आपदा में क्षतिग्रस्त हुई भटवाड़ी तहसील का आजतक स्थाई निर्माण भी नहीं हो पाया ,जिससे  अब्यवस्थाओँ के कारण उपजिलाधिकारी और तहसीलदार भटवाड़ी का स्थाई कार्यालय जिला मुख्यालय में और आस्थाई कार्यालय तहसील मुख्यालय में है



 कुछ रोज पूर्व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी भटवाड़ी तहसील मुख्यालय का निरीक्षण किया ,लेकिन आज जब भटवाड़ी  क्षेत्र के  जगरुक युवा तहसील,विकासखंड कार्यालय गए कि जिलाधिकारी के निरीक्षण का कितना लाभ हुआ तो तहसील सहित विकास खण्ड कार्यालय में कर्मचारी अधिकारी नदारद दिखे  


अब क्षेत्रीय विधायक गोपाल रावत ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को तहसील ब्यवस्थाओं ठीक करने को जरूर कहा है लेकिन  अब  तहसील की ब्यवस्थाएँ कब तक ठीक होती है ये देखने वाली बात होगी 



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल



No comments:

Post a Comment

1235