उत्तरकाशी-जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलक्ट्रेट परिसर में गंगोत्री भवन में विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण,
उत्तरकाशी।।।। आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर गंगोत्री भवन में विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया कलक्ट्रेट परिसर गंगोत्री भवन में जिला निर्वाचन कार्यालय, सूचना विभाग,जिला खाद्य आपूर्ति विभाग,आबकारी विभाग व ई-डिस्ट्रिक्ट विभाग मौजूद हैं।।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी विभागों के कार्मिकों को अनिवार्य रूप से कार्यालयी कार्य सम्पादन के दौरान सोशल डिस्टेंस व अनिवार्य रूप से मास्क पहने व कोई वस्तु या फाइल स्पर्श करने पर हाथ सेनेटाइज करने के निर्देश दिए।।।
जिलाधिकारी ने अभिलेख व पत्रवालियों को व्यवस्थित ढंग से रख-रखाव करने के साथ ही आलमारियों को भी क्रमबद्ध से रखने को कहा। ताकि आलमारियों के अंदर रखे गए अभिलेखों को निकालने में आसानी होगी निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बंधित पटल के कार्मिकों द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली।।
निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा आदि कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहें।।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.