उत्तरकाशी-पुरोला हुडोली कार दुर्घटना में सभी मृतक और घायल करडा पुरोला के निवासी - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Thursday, July 30, 2020

उत्तरकाशी-पुरोला हुडोली कार दुर्घटना में सभी मृतक और घायल करडा पुरोला के निवासी

उत्तरकाशी।।। उत्तरकाशी  नौगाँव रोड पुरोला  हुडोली के पास एक कार (UK07PA- 4804, ECO SPORT) नौगाँव से पुरोला जाते समय अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिसमे घटनास्थल पर 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए वहीं सभी लोग स्थानीय मेले से घर लौट रहे थे कि अचानक वाहन दुर्घटना ग्र्स्त हो गया 

वहीं  वाहन में कुल 5 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना  मिलते ही SDRF टीम तत्काल  रेस्क्यू के लिए घटनास्थल के  रवाना हुई। 

SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से 3 घायलों को निकाल कर पुरोला अस्पताल पहुँचाया गया 2 गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया  और  2 शवो को भी निकालकर सिविल पुलिस के सुपुर्द किया। 

  दुर्घटना में घायल-:
1. किरन पुत्र श्री राम कृष्ण रतूड़ी, उम्र- 33 वर्ष
2. विपिन भंडारी पुत्र श्री ज्ञानेंद्र सिंह, 30 वर्ष
3. आनन्द रावत पुत्र स्व0 युद्धवीर, 30 वर्ष।
 दुर्घटना में मृतक -:
1. सुनील पुत्र श्री देवेंद्र सिंह, 28 वर्ष।
2. धीरज पुत्र श्री भादरू, 35 वर्ष।
उपरोक्त सभी करड़ा, पुरोला के निवासी है।

रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235