उत्तरकाशी।।।।।आज जनपद में सभी सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है अच्छी खबर 140 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके है अब जनपद में 45 कोरोना केस एक्टिव है
1 - वॉर रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी से आज 292 सैंपल जांच के लिये भेजे गए। पूर्व में भेजे गये सेम्पलों में से आज 261 की रिपोर्ट आई है, जो कि सभी नेगेटिव है।
2-जनपद से कुल 6769 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिसमें वर्तमान तक 5118 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और 1495 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
3 - जनपद उत्तरकाशी में 191 कोरोना पॉजिटिव केस हैं जिसमें से 156 RTPCR, 32 TRUNAT एवम 03 ANTIGEN से आये है। वर्तमान में 45 कोरोना पॉजिटीव केस एक्टिव है जबकि 140 रेकवर्ड हो चुके हैं जबकि 06 रेफर किये गये है।
4-जनपद में आज 294 प्रवासी आएं सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नही पाए गए। वर्तमान तक जनपद में 33974 प्रवासी प्रदेश व विभिन्न राज्यों से आ चुके है।
5- जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में 45 एवं क्वारन्टीन वार्ड में 217 व्यक्तियों को एहतियात के रूप में रखा गया है।
6-अब तक 25261 लोगों को घर भेजा जा चुका है औऱ 5058 लोगों को जिन्होंने 14 दिन क्वारन्टीन में पूरे कर लिए है उन्हें सर्विलांस में रखा गया है।
7- वर्तमान तक पंचायत / विद्यालय क्वारंटीन में 398 लोग एंव होम क्वारन्टीन में 2995 लोग है l


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.