उत्तरकाशी-हरेला पर्व पर 2 करोड़ वृक्ष रोपण का लक्ष्य वन पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने दी जानकारी - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Saturday, July 11, 2020

उत्तरकाशी-हरेला पर्व पर 2 करोड़ वृक्ष रोपण का लक्ष्य वन पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने दी जानकारी

उत्तरकाशी।।।।उत्तराखंड वन पंचायत के अध्यक्ष व राज्यमंत्री  वीरेंद्र सिंह बिष्ट  ने अपने दो दिवसीय उत्तरकाशी के दौरे पर  है  वहीं वन पंचायत अध्यक्ष ने कहा  कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान  मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत  व प्रदेश अध्यक्ष  वंशीधर भगत  के नेतृत्व में जरूरत मंदों को सूखा राशन से लेकर पका हुआ भोजन लाखों लोगों को उपलब्ध कराया।। मुख्यमंत्री  ने पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य  सेवाओं को मजबूत किया। आज प्रदेश में 2 लाख 50 हज़ार तक प्रवासी पहुंच गए है। इनके रोजगार के लिए सरकार में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू कर दी है ।।इस योजना में 1 लाख लोगों ने अब तक पंजीकरण कर लिया है।।
इस योजना के तहत लोगों को छोटे छोटे रोजगार से लेकर डेयरी, होटल, उद्योग, उद्यान, कृषि, गाड़ी टैक्सी आदि योजनाओं के लिए लाभ मिल सकेगा 
पंचायतों को मजबूत करने के लिए 33 करोड़ रुपये पंचायतों के खातों में पैसा डाल दिया है ताकि प्रवासी लोगों को गावँ में ही रोजगार मिल सके।।
प्रवासियों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार कटिवद्ध है।।
सरकार ने इस वर्ष हरेला पर्व में 2 करोड़ पौधे रोपण का लक्ष्य लिया है।।हरेला पर्व 15 जुलाई से 16 अगस्त तक हरेला पर्व को चलाया जाएगा। हरेला के तहत ऐसे पौधे  का रोपण किया जाएगा जो 4 या 5 वर्ष में उनकी आर्थिकी के काम भी आये।।
राज्यमंत्री  वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने वन अधिकारियों की बैठक के बाद निर्देश दिए कि हरेला पर्व में पौधो का रोपण के साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाय।।

उत्तरकाशी जनपद के रंवाई घाटी के बाद गंगा घाटी के दौरे पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए  बिष्ट ने कहा कि आज कांग्रेस स्टिंग के बाद बैलगाड़ी पर उतर चुकी है। देश की जनता ने समूची कांग्रेस को नकार दिया है।।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत,पूर्व संयोजक भाजपा जगमोहन रावत,गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक लोकेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे

रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235