उत्तरकाशी-ट्रक वाहन दुर्घटनाग्रस्त चालक की घटनास्थल पर मौत, ट्रक में सवार 03 लोग घायल
![]() |
उत्तरकाशी।।जनपद के चिन्यालीसौड़ तहसील के अंतर्गत कल देर शाम बंनचौरा की ओर से धरासु की तरफ आते हुए एक ट्रक UK10CA 0592 अनियंत्रित होकर ग्राम मोरगी के पास धरासु- बंचौरा मोटरमार्ग से लगभग 30 फ़ीट नीचे ग्राम मोरगी रोड पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में चालक सहित कुल 04 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व टीम, पुलिस , एसडीआरएफ घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में जुट गई।बताया गया कि घटना में चालक संजय थापा की मौक़े पर मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए तीनो चंदन महतो,वीर महतो , प्रकाश चौहान को एम्बुलेंस 108 के माध्यम से सीएचसी चिन्यालीसौड़ लाया गया ओर चालक संजय थापा के शव को सीएचसी चिन्यालीसौड़ लाया गया।डॉक्टरों के द्वारा घायलों का इलाज जारी है।गम्भीर स्थिति पर घायलों को हायर सेंटर रेफर भी किया जा सकता है
![]() |
मृतक का नाम-चालक संजय थापा पुत्र गोकुल थापा उम्र 44 वर्ष निवासी धारवाली आरकेडिया ग्रांट मोहेब्बेवाला देहरादून।
घायलों का नाम और पता-:
1-:चन्दन मेहतो पुत्र सुग्रीव मेहतो निवासी बेरिया, तिवारी टोला, बेतिया, बिहार उम्र 21 वर्ष,
2-:बीर मेहतो पुत्र लक्मी मेहतो निवासी लाल गढ़, बेतिया, बिहार उम्र 50 वर्ष ओर
3-:प्रकाश चौहान पुत्र स्व श्री अत्तर सिंह चौहान निवासी कांडीसोंड थाना छाम टिहरी गढ़वाल उम्र 36 वर्ष।
![]() |






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.