उत्तरकाशी-प्रेस क्लब के महासचिव को मातृ शोक,पत्रकार दिगबीर बिष्ट की माता के निधन पर पत्रकारों एवं सामाजिक जनप्रतिनिधियों ने किया गहरा शोक व्यक्त
![]() |
उत्तरकाशी।। प्रेस क्लब उत्तरकाशी के महासचिव एवं पत्रकार दिगवीर सिंह बिष्ट की माता श्रीमती दीप देई बिष्ट का निधन 72 वर्ष की आयु में बीते बुधवार हो गया। उनके निधन पर प्रेस क्लब उत्तरकाशी के सभी पत्रकारों और आम नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है। बुधवार सुबह 6 बजे प्रातः पत्रकार दिगवीर बिष्ट की मां श्रीमती दीप देई बिष्ट (धर्मपत्नी स्व0 रणजीतसिंह बिष्ट ग्राम नाकुरी बरसाली) का देहांत उत्तरकाशी लदाड़ी बोंगा रोड निजी आवास हुआ और बीते गुरुवार को अंत्येष्टि केदारघाट में हुई।मुखाग्नि उनके पुत्र दिगबीर सिंह बिष्ट धनबीर सिंह बिष्ट, जीतबीर सिंह बिष्ट आदि ने दी
दिगंबर बिष्ट की माता पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक की लहर छा गई। पत्रकारों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर दुख व्यक्त किया। पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्मा को भगवान अपने श्रीचरणों में स्थान दें, परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें भगवान से प्रार्थना की बिष्ट की माता के निधन पर गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण,निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष/ प्रशासक दीपक बिजल्वाण,किशोर भट्ट ,गंगोत्री मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष हरीश सेमवाल,समेत प्रेस क्लब अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर दत्त घिल्डियाल,जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील थपलियाल,प्रेस क्लब उपाध्यक्ष जगमोहन चौहान, हेमकांत नौटियाल,कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश,वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र प्रसाद भट्ट, कुंवर साब सिंह कलूडा,गंभीर पाल परमार, डॉ रामचन्द्र उनियाल, शिव सिंह थलवाल, शैलेन्द्र गोदियाल,बलबीर परमार,सुरेंद्र नौटियाल,अजय कुमार,प्रकाश रांगड़,प्रेस क्लब सहसचिव रविन्द्र रावत, विपिन नेगी,सूर्या नौटियाल, नितिन रमोला, गिरीश गैरोला,सूर्य प्रकाश नौटियाल, सुरेश रमोला,आशीष मिश्रा, कृष्ण राणा, ठाकुर सुरेन्द्र पाल सिंह परमार, मोहन राणा, डॉ विजेन्द्र पोखरियाल, दीपक नौटियाल, कीर्ति निधि सजवाण, सुभाष बडोनी,सुमित कुमार,सहित अन्य पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.